Bihar Board Matric Inter Pass Scholarship 2026 New Update

Bihar Board Matric Inter Pass Scholarship 2026 New Update

Bihar Board Matric Inter Pass Scholarship 2026 New Update

यदि आप बिहार बोर्ड से इस वर्ष 2026 में मैट्रिक और इंटर पास कर चुके हैं तो आपको भारत सरकार और बिहार सरकार के तरफ से अच्छी खासी स्कॉलरशिप की राशि मिल सकती है। मैट्रिक इंटर बोर्ड परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सरकार की तरफ से प्रत्येक साल स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है और इस बार भी सभी छात्र एवं छात्राओं को स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। Bihar Board Matric Inter Pass Scholarship 2026 इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप लोगों को स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी देने वाला और साथ ही साथ यह भी बताने वाला हूं कि कौन-कौन सा डॉक्यूमेंट स्कॉलरशिप में लगने वाला है इस पोस्ट को आप अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Board Matric Inter Pass Scholarship 2026 : Overview 

Title Bihar Board 10th/12th Pass Scholarship 2026
Class 10th/12th
Year 2026
Eligibility Matric/Inter Passed 2026
Amount Of Scholarship As Per scholarship Scheme
Mode Online
Category scholarship
Homepage mrsharmatarget.info

Bihar Board Matric Inter Pass Scholarship 2026 New Update : बिहार बोर्ड मैट्रिक/इंटर पास करने पर मिलते हैं कितने पैसे ?

मैट्रिक इंटर बोर्ड परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन , सेकंड डिवीजन एवं थर्ड डिवीजन तीनों श्रेणियां से यदि आप पास करने वाले छात्र या छात्राएं हैं तो आपको सरकार के द्वारा अलग-अलग निम्न प्रकार की स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है। अब सभी विद्यार्थियों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर फर्स्ट सेकंड और थर्ड डिवीजन वालों को कितने-कितने पैसे मिलते हैं ?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के सभी छात्र एवं छात्राओं को जो मैट्रिक और इंटर पास होते हैं उन्हें स्कॉलरशिप की योजनाएं दी जाती है जिसमें दसवीं और बारहवीं पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि प्रदान किया जाता है।

स्कॉलरशिप की राशि मैट्रिक इंटर पास करने वालों को अलग-अलग मिलते हैं जैसे की ₹8000 ₹15000 ₹25000 और ₹30000 की स्कॉलरशिप की राशि मिलती है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी विद्यार्थियों को बताएंगे दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा पास करने पर किस कितना रुपया मिलता है और आप इस सभी योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं इसके बारे में आपको पूरी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से मिलने वाली है।

Matric Pass Scholarship 2026 : यदि आप मैट्रिक पास हैं तो आपको मिलेगा ₹10000 की राशि ?

बिहार बोर्ड से जो भी विद्यार्थी मैट्रिक पास करने वाले होते हैं उनका कुल मिलाकर तीन प्रकार की स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से तीन प्रकार की राशि कैसे मिलेगा आपको जानकारी देने वाले हैं. ..

1. मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना

  • बिहार बोर्ड के वैसे बच्चे जो प्रथम श्रेणी (First Division ) से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पास किए हैं उनको ₹10000 की स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है। ( All Category Students )
  • साथ ही साथ आपको बता दें इसके अलावा SC/St की वैसे सभी विद्यार्थी जो द्वितीय श्रेणी ( Second Division )  से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पास किए हैं उनको ₹8000 की स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है।

2. Post Matric Scholarship ( PMS )

  • आप यदि इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यह लाभ वैसे विद्यार्थियों को मिलेगा जो केवल SC/ST/OBC/EBC के विद्यार्थी हैं।
  • यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 11वीं कक्षा में नामांकन लेना अनिवार्य होगा।
  • 11वीं कक्षा में नाम लेने फी स्ट्रक्चर के हिसाब से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है।

3. मुख्यमंत्री साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति योजना

  • इस योजना का लाभ उस विद्यार्थी को ही मिलेगा जो 11वीं कक्षा में दाखिला ले चुके है।
  • इस योजना के अनुसार सभी छात्र एवं छात्राओं को साइकिल और पोशाक के लिए स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है।
  • इस योजना में सभी लड़कों को 1800 रुपए तथा सभी लड़कियों को 18 सो रुपए के अलावा ₹300 अतिरिक्त नैपकिन योजना के तहत दी जाती है।
  • इस योजना के तहत पोशाक के लिए ₹1500 अतिरिक्त दी जाती है।

Bihar Board Matric pass Scholarship 2026 के लिए महत्वपूर्ण दिशा – निर्देश 

बिहार बोर्ड मैट्रिक पास स्कॉलरशिप का लाभ आप सभी विद्यार्थियों को पाने के लिए निम्न बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।

  • सभी विद्यार्थी गण बिहार राज्य के मूल निवासी हो।
  • 11वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% हाजरी होना चाहिए।
  • सभी छात्र का बैंक खाता में आधार सीटेट होनी चाहिए अर्थात आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • छात्र का बैंक खाता में नाम और आधार कार्ड में नाम बराबर होना चाहिए।
  • सभी विद्यार्थियों की जरूरी दस्तावेज और उनके विद्यालय संस्थान में नामांकन के समय यह सभी दस्तावेज जमा होना चाहिए।

Inter pass Scholarship 2026 : इंटर पास करने वालों को ऐसे मिलेगा 25000 रूपये ?

बिहार बोर्ड से इंटर पास करने वाले सभी विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग तरह के स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है तीनों स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से नीचे जानकारी दी गई है।

1.Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

  • इंटर पास करने वाले सभी छात्राओं को जो फर्स्ट डिवीजन सेकंड डिवीजन या थर्ड डिवीजन से पास हो चुके हैं उन सभी छात्राओं को ₹25,000 की राशि दी जाती है।
  • SC/इसके साथ-साथ SC/ST Category  के सभी छात्राओं जो प्रथम श्रेणी ( First Division ) से इंटर पास हो चुके हैं उनको अलग से ₹15000 की स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है।
  • साथ ही SC/ST Category के वैसे छात्राएं जो सेकंड डिवीजन से इंटर पास कर चुके हैं उनको अलग से ₹10000 की राशि दी जाती है।
  • अल्पसंख्यक लड़कियां अर्थात मुस्लिम छात्राएं जो फर्स्ट डिवीजन से इंटर पास कर चुके हैं उनको अलग से ₹15000 की राशि दी जाती है इन सभी स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए अल्पसंख्यक विद्यार्थी को खासकर लड़की को जिला कल्याण विभाग में ऑफलाइन फॉर्म भरना होता है।

2. NSP CSS Scholarship 

  • इस योजना का लाभ सभी छात्र एवं छात्राओं को मिलेगा।
  • इसके लिए आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बिहार बोर्ड द्वारा NSP CSS के लिए कट ऑफ लिस्ट जब जारी होगा उसमें आप सभी छात्र एवं छात्राओं का नाम होगा तभी आपको इसका लाभ मिल सकेगा।
  • इसके लिए आप सभी छात्रों को ग्रेजुएशन पार्ट वन में नामांकन लेना अनिवार्य होगा तभी आपको इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • इस योजना के अनुसार सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रत्येक वर्ष ₹12000 की राशि दी जाती है।

3. Post Matric Scholarship 

  • इस योजना का लाभ SC/ST/OBC/EBC Category के सभी छात्र एवं छात्राओं को इसका लाभ दिया जाएगा इसमें जनरल कैटेगरी के छात्र एवं छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिलता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आप सभी विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन में नामांकन लेना अनिवार्य होता है।
  • इसके अनुसार आप सभी विद्यार्थियों को ही स्ट्रक्चर के हिसाब से स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है।

Inter Pass Schoalrship 2026 के लिए महत्वपूर्ण दिशा – निर्देश 

सभी विद्यार्थियों को इंटर पास स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना ही होगा वरना आप इस स्कॉलरशिप का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

  • मूल रूप से सभी विद्यार्थी बिहार के होने चाहिए।
  • छात्र का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • सभी विद्यार्थियों का खाता में जो नाम है वही नाम आधार कार्ड में होना चाहिए।
  • सभी छात्र एवं छात्राओं की जरूरी दस्तावेज और उनके विद्यालय शिक्षण संस्थान में नामांकन के समय यह सभी आवश्यक दस्तावेज जमा होना चाहिए।

Bihar Board 10th 12th Pass Scholarship 2026 : इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटर पास स्कॉलरशिप के लिए इस पोस्ट में बताई गई सभी स्कॉलरशिप अलग-अलग है इसमें कुछ ऐसे भी स्कॉलरशिप को जोड़ा गया है जिसकी प्रक्रिया ऑनलाइन भी है और कुछ ऐसे भी स्कॉलरशिप है जिसकी प्रक्रिया ऑफलाइन भी है मैंने आपको दोनों के बारे में इस पोस्ट में डिटेल्स में जानकारी दी है जानकारी के लिए आप सभी विद्यार्थियों को बता दें कि जब तक आधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा नहीं की जाती है तब तक यह कह पाना है मुश्किल है कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कब शुरू होगी या ऑफलाइन कब शुरू होगी परंतु जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी हम आपके पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी प्रदान जरुर करेंगे।

आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट बेहद पसंद आया होगा पसंद आया हो तो कमेंट करके अपना राय जरुर दीजिएगा।

Home

Bihar Graduation Scholarship 50 hajar Online Apply 2025

https://mrsharmatarget.info/category/result/

Bihar Graduation B.A , B.Sc , B.Com 2026 : Admission , Eligibility , Important Documents , Online apply , Direct Link

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top