Class 10th Science Physics Chapter 1 Question Bank
विज्ञान कक्षा 10 भौतिक चैप्टर 1 का पूरा सब्जेक्टिव क्वेश्चन जैसे अति लघु उत्तरीय प्रश्न , लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न को अच्छे से डिस्कशन किया है। इस पोस्ट में जितने भी सारे क्वेश्चन डिस्कशन किया गया है यदि सिर्फ इतना ही क्वेश्चन और आंसर को अच्छे से कमांड कर लिया जाए तो आपके फाइनल बोर्ड परीक्षा में एक भी प्रश्न नहीं छूटेगा , इसका फुल गारंटी है। इसलिए भौतिक चैप्टर 1 में इस पोस्ट में जितने भी सारे क्वेश्चन डिस्कशन किए गए हैं सभी क्वेश्चन और आंसर को 200% कमांड कर ले। विज्ञान कक्षा 10 का भौतिक Chapter 1 का Question Bank में जितने भी सारे सब्जेक्टिव क्वेश्चन है सभी को इसमें अच्छे से डिस्कशन किया गया है।
| Class | 10 |
| Subject | Science | Physics | Chapter 1 |
| Session | 2026 -27 |
| Question Bank | 2011 -26 |
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. किस लेंस को अपसारी लेंस कहते हैं ? [2014A11 , 2017All ]
Ans – अवतल लेंस
2. लेंस सूत्र क्या है ? [2017C]
Ans – 1/f = 1/v + 1/u
3 स्नेल के नियम को लिखें। [2013A, 2015A1, 2016AI]
Ans – किन्ही दो माध्यमों और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है , जिसे स्नेल का नियम कहते हैं।
- यदि अपन को i हो और अपवर्तन कोण r हो , तो प्रकाश के अपवर्तन के स्नेल के नियम से – sini/sinr = एक नियतांक
4. किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं? [2015AII]
Ans – उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं।
5. उत्तल लेंस के सामने वस्तु कहाँ रखने पर प्रतिबिम्ब वस्तु के बराबर आकार का बनेगा ?
Ans – लेंस के वक्रता केन्द्र पर
6. 25 cm फोकसान्तर वाले अवतल लेंस की क्षमता कितनी है ? [2015AII]
Ans – -4D
7. जल का अपवर्तनांक कितना है ? [2015C]
1.33
8. कौन सा लेंस में वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार का प्रतिबिम्ब बनता है?
Ans – उत्तल लेंस।
9. एक लेंस की क्षमता + 5D है वह किस प्रकार का लेंस है ? [2014AI]
Ans – उत्तल लेंस।
10. किसी उत्तल लेंस द्वारा वस्तु का आभासी एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब बनाने हेतु वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए?
Ans – फोकस एवं लेंस के बीच।
11. लेंस की क्षमता का S.I. मात्रक क्या है? [2014A1]
Ans – डायोप्टर।
12. 10 मीटर फोकसान्तर वाले किसी अवतल लेंस की क्षमता ज्ञात करें। [2013A]
Ans – 0.1 डायोप्टर।
13. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं? (2013C]
Ans – प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम हैं।
14. 2 मीटर फोकसान्तर वाले उत्तल लेंस की क्षमता ज्ञात करें। [2012A]
Ans –0.5D
15.मोटर गाड़ी चालक के सामने कौन-सा दर्पण लगा रहता है ? [2017AII]
Ans – उत्तल दर्पण।
16. किस गोलीय दर्पण में केवल काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनता है ? [2015AI]
Ans – उत्तल दर्पण में केवल काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनता है।
17. अवतल दर्पण के सामने वस्तु को कहाँ रखने पर प्रतिबिम्ब समान साइज का बनेगा ? [2014All]
Ans – वक्रता केंद्र पर।
18. गोलीय दर्पण के फोकसान्तर एवं वक्रता त्रिज्या के बीच संबंध है ? [2013A]
Ans – f=r/2
19. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसका फोकसान्तर क्या है ? [2012A]
Ans – f=20/2
f = 10 cm
20. अवतल दर्पण में फोकस दूरी (1) और वक्रता त्रिज्या (7) में क्या संबंध है? [2017All]
Ans – f = r/2 अर्थात् फोकस दूरी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है।
21. गोलीय दर्पणों के कितने प्रकार होते हैं ? [2016C]
Ans – गोलीय दर्पण के दो प्रकार होते हैं- अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण।
लघु उत्तरीय प्रश्न
22. उत्तल लेंस में वस्तु का आभासी एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब हेतु वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए? सचित्र बताएँ [2021A]
Ans – L. एक उत्तल लेंस है। AB वस्तु का आभासी और आवर्धित सीधा प्रतिबिम्ब A’B’ बनता है जो वस्तु की ओर है। वस्तु को फोकस और लेंस के बीच होना चाहिए।

23. पानी में स्खा सिक्का उठा हुआ दीखता है। क्यों? [2021AI]
Ans – पानी के अंदर रखा हुआ सिक्का कुछ ऊपर उठा मालूम पड़ता है। यह परिघटना प्रकाश के अपवर्तन के कारण होती है।

पानी के अंदर बरतन में सिवका की स्थिति P पर है। PA और PB दो आपतित किरणें निकलती हैं। A और B से ये किरणें ज्योंहि वायु माध्यम में अपवर्तित होती हैं वे अभिलंब से दूर हट जाती हैं। क्योंकि पानी, वायु की अपेक्षा सघन माध्यम है। ये दोनों झुकी किरणें आँख पर P बिंदु का आभासी प्रतिबिंब P’ पर देखता है। ऐसा प्रतीत होता है कि पानी में सिक्का की वास्तविक स्थिति P’ पर है लेकिन P’ पर सिक्का का आभासी स्थिति है जो P से ऊपर है। अतः पानी में रखा गया सिक्का देखने पर कुछ उठा हुआ मालूम पड़ता है।
24. प्रकाश वायु से 1.50 अपवर्तनांक की काँच की प्लेट में प्रवेश करता है। काँच में प्रकाश की चाल कितनी है? निर्वात में प्रकाश की चाल 3 x 10m/s है। [2020A1]
Ans –

25. उत्तल लेंस के 2F या वक्रता केंद्र पर रखे बिम्ब के प्रतिबिम्ब बनने का रेखा चित्र खींचें तथा प्रतिबिम्ब की प्रकृति, आकार और स्थान बतावें। [2018AI, 2020AI]
Ans –

- (i) प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के बराबर है।
- (ii) प्रतिबिम्ब वास्तविक है।
- (iii) यह प्रतिबिम्ब लेंस के दायीं ओर 2F पर ही बनता है। लेंस से वस्तु की दूरी = लेंस से प्रतिबिम्ब की दूरी।
26. उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस क्यों कहा जाता है? [2016AII, 2020AII]
Ans – उत्तल लेंस पर आपतित किरण अपवर्तित होकर एक ही बिन्दु पर अभिसरित होती है। अतः इसे अभिसारी लेंस कहा जाता है।
27. अपवर्तनांक की परिभाषा करें। हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। इस कथन का क्या अभिप्राय है? [2019A1]
Ans –
28. प्रकाश का अपवर्तन क्या है ? इसके नियमों को लिखें। [2016A1, 2019All]
Ans – प्रकाश का अपवर्तन : जब एक माध्यम से प्रकाश किरणें दूसरे माध्यम में प्रवेश पाती है तो इसके मार्ग में विचलन होता है। इस परिघटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
- हवा माध्यम से प्रकाश की किरणें काँच माध्यम में प्रवेश करती हैं तो यह अभिलंब की ओर मुड़ जाती है।
प्रकाश के अपवर्तन के नियम :
- (i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण और आपतन बिन्दु से खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
- (ii) आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या की निष्पत्ति एक स्थिर अंक होता है।
29. उत्तल लेंस और अवतल लेंस में सचित्र अंतर स्पष्ट करें। [2015A1]
Ans – उत्तल लेंस

- (i) वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है।
- (ii) वस्तु से बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है।
अवतल लेंस

- (i) आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।
- (ii) वस्तु से छोटा प्रतिबिम्ब बनता है।
30. सरल सूक्ष्मदर्शी क्या है? किरण आरेख खींचिए। [2015C]
Ans – जब उत्तल लेंस के फोकस के अंदर किसी वस्तु को रखा जाता है तो वस्तु का सीधा और बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है। इस उत्तल लेंस को आवर्धन ग्लास या सरल सूक्ष्मदर्शी कहा जाता है।

31. दिए गए उत्तल लेंस अवतल लेंस एवं काँच की एक वृत्ताकार पट्टिका के सतहों को छुए बिना उसकी पहचान कैसे करेंगे ?
Ans – तीनों नमूने को छपाई के अक्षर पर बारी-बारी से रखा जाता है।
- जिस नमूने से होकर छपाई का अक्षर बड़ा सीधा दिखाई पड़े वह उत्तल लेंस होगा।
- जिस नमूने से छपाई का अक्षर सीधा छोटा दिखाई पड़े वह अवतल लेंस होगा।
- जिस नमूने से छपाई का अक्षर सीधा और आकार में समान दिखाई पड़े वह काँच की वृत्ताकार पट्टिका होगी।
32. पाश्विक विस्थापन से आप क्या समझते हैं ? [2014All]
Ans – काँच की सिल्ली से प्रकाश के अपवर्तन में आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच की लाम्बिक दूरी को पाश्विक विस्थापन कहा जाता है।
33. काँच की आयताकार सिल्ली में अपवर्तन के दो किरणों के नामांकित चित्र खींचें। [2014AII]
Ans – 
34. उत्तल लेंस के किन्हीं दो उपयोगों को बताएँ। [2011A]
Ans – उत्तल लेंस के किन्हीं दो उपयोगों –
- (i) उत्तल लेंस का उपयोग दीर्घ दृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्में में किया जाता है।
- (ii) इसका उपयोग सरल सूक्ष्मदर्शी में होता है।
35. प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें और इसे किरण आरेख से दर्शायें। [2017AII,2018AII,2022AII]
Ans – प्रकाश का परावर्तन- जब प्रकाश किरणें किसी चिकनी सतह पर आपतित होती हैं तो परावर्तक सतह इन्हें किसी दूसरी दिशा में परावर्तित कर देती है। इस घटना के प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

परावर्तन के दो नियम :
(i) आपतित किरण, परावर्तित किरण और आपतन बिन्दु से परावर्तक सतह पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(ii) आपतन कोण तथा परावर्तन कोण आपस में बराबर होते हैं।
36. प्रकाशपुंज क्या है? ये कितने प्रकार के होते हैं? [2016C]
Ans – किरणों के समूह को किरणपुंज या प्रकाशपुंज कहा जाता है।
- प्रकाशपुंज अथवा किरण पुंज तीन प्रकार के होते हैं-
- (i) संसृत किरणपुंज
- (ii) अपसृत किरणपुंज
- (iii) समांतर किरणपुंज।

37. अवतल दर्पण के दो उपयोग लिखिए।[2015AI, 2022A1]
Ans –
- (i) हजामती दर्पण के रूप में।
- (ii) डॉक्टर लोग गला के भीतरी भाग को देखने में।
38. उत्तल दर्पण के प्रधान अक्ष पर रखे बिम्ब के प्रतिबिम्ब के लिए एक किरण आरेख खींचें और प्रतिबिम्ब की प्रकृति, आकार एवं स्थान को लिखें। [2019A1]
Ans – 
39. हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं? [2013C, 2019AI]
Ans – वाहनों में उत्तल दर्पण की वरीयता इसलिए देते हैं क्योंकि प्रतिबिम्ब सदा सीधा बनता है। इसका दृष्टि क्षेत्र काफी बड़ा होता है क्योंकि यह दर्पण वाहन की ओर वक्रित होता है। चालक अपने पीछे के बड़े क्षेत्र का अवलोकन कर पाता है। पीछे से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को वह दर्पण में आसानी से देख पाता है। इसलिए वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्चदृश्य दर्पण के रूप में हम वरीयता देते हैं।
40.गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन के लिए नई कार्तीय चिह्न परिपाटी दर्शाइए। [2018A]
Ans – गोलीय दर्पण उसे दर्पण को कहते हैं जिसकी परावर्तक सतह किसी खोखले गोले का एक भाग होती है।
- गोली दर्पण प्रयाग कांच के टुकड़े को राजत्रित करके बनाया जाता है जो एक खोखले गोले का भाग होती है।
- दर्पण के ध्रुव को मूल बिंदु माना जाता है।
- दर्पण के मुख्य अक्ष को X अक्ष के रूप में लिया जाता है।
- वास्तु हमेशा दर्पण के बाएं और रखी जाती है इसका अर्थ है कि प्रकाश हमेशा बाई ओर से आपतित होती है।
41. गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन की नई कार्तीय चिह्न परिपाटी-
Ans –
- (i) बिम्ब हमेशा दर्पण के बायीं ओर रखा जाता है।
- (ii) मुख्य अक्ष के समांतर सभी दूरियाँ दर्पण के ध्रुव से मापी जाती है।
- (iii) मूल, बिन्दु के दाईं ओर की दूरियाँ धनात्मक जबकि मूल बिन्दु के बायीं ओर ऋणात्मक मानी जाती है।
- (iv) मुख्य अक्ष के लम्बवत् तथा ऊपर की ओर मापी जाने वाली सभी दूरियाँ धनात्मक और नीचे की लम्बवत् दूरी ऋणात्मक मानी जाती है।
42. अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर स्पष्ट करें। [2017AI]
Ans – उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में अंतर…
उत्तल दर्पण
- (i) उत्तल दर्पण का परावर्तक सतह बाहर की ओर वक्रित होता है।
- (ii) उत्तल दर्पण का दृष्टि क्षेत्र काफी बड़ा होता है।
- (iii) उत्तल दर्पण में वस्तु का हमेशा आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।
- (iv) यह दर्पण वाहनों में साइड मिरर का काम करता है।
अवतल दर्पण
- (i) अवतल दर्पण का परावर्तक सतह भीतर की ओर वक्रित होता है।
- (ii) इसका दृष्टि क्षेत्र उत्तल दर्पण की तुलना में काफी कम होता है।
- (iii) इसमें वस्तु का आभासी और वास्तविक दोनों प्रकार का प्रतिबिम्ब बनता है।
- (iv) यह दर्पण वाहनों के अग्रदीप में उपयोगी है।
43.आवर्धन किसे कहते हैं? वर्णन करें। [2017AII]
Ans – प्रतिबिम्ब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को आवर्धन कहते हैं। इसे से सूचित किया जाता है। यदि वस्तु की ऊँचाई और प्रतिबिम्ब की ऊँचाई ॥’ है तो आवर्धन (m) = h’/h
44. गोलीय दर्पण के मुख्य फोकस को परिभाषित करें। [2017C]
Ans – गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर आपतित प्रकाश किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद मुख्य अक्ष के जिस बिन्दु पर अभिसरित होती है या जिस बिन्दु पर अपसरित होती मालूम पड़ती है, उस बिन्दु को दर्पण का मुख्य फोकस कहते हैं। इसे F से निरूपित किया जाता है।
45. उत्तल और अवतल दर्पण के तीन उपयोगों को लिखें। [2013A]
Ans – उत्तल दर्पण के उपयोग :
(i) सड़क के किनारे लगे लैंपों का परावर्तक सतह उत्तल होता है। इससे प्रकाश अधिक क्षेत्र पर फैलता है।
(ii) वाहनों में चालक के आगे उत्तल दर्पण साइड मिरर के रूप में लगा होता है। इससे चालक पीछे से आने वाले वाहनों को देखकर पास देता है।
(iii) आभासी और छोटा प्रतिबिम्ब बनाने में।
अवतल दर्पण के उपयोग :
(i) हजामत बनाने में बड़े-बड़े सैलूनों में अवतल दर्पण का उपयोग होता है।
(ii) अवतल दर्पण के उपयोग से डॉक्टर आँख, नाक तथा गले का निरीक्षण करते हैं।
(iii) मोटरगाड़ी के अग्रदीपों में परावर्तक सतह के रूप में।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
47. निम्न के कारण बतावें-
(a) अवतल दर्पण का उपयोग हजामती दर्पण के रूप में क्यों किया जाता है?
Ans –जब चेहरे के दर्पण के फोकस और दर्पण के ध्रुव के बीच रखा जाता है तो चेहरा बड़ा और सीधा दिखाई पड़ता है। इस दर्पण को हजामती दर्पण के रूप में व्यवहार किया जाता है ताकि चेहरा पर छोटा-छोटा बाल बड़ा दिखाई पड़े और बाल काटने के समय चेहरे पर कोई बाल नहीं बच सके।
(b) उत्तल दर्पण का उपयोग साइड मिरर के रूप में क्यों किया जाता है?
Ans – (b) किसी वाहन का पार्श्व-दृश्य देखने के लिए उत्तल दर्पण ड्राइवर की दाहिनी ओर लगा होता है। इस दर्पण का दृष्टिक्षेत्र काफी वृहत् है जिससे पीछे आने वाले वाहनों को आसानी से देख पाता है। किसी तेज वाहनं को साइड देने की प्रक्रिया आसानी से कर लेता है। उत्तल दर्पण में प्रतिबिम्ब सीधा छोटा दिखाई पड़ता है जिससे वाहनों की प्रकृत्ति भी मालूम हो जाती है।
(c) अवतल दर्पण का उपयोग सोलर कूकर में क्यों किया जाता है ? [2020AII]
Ans –(c) सोलर कूकर में सूर्य के किरणों का उपयोग ऊष्मा ऊर्जा प्राप्त करने में किया जाता है। सोलर कूकर में बड़े-बड़े अवतल दर्पणों के उपयोग से प्रकाश का परावर्तन अधिक मात्रा में होता है। ये परावर्तित प्रकाश-किरणें एक स्थान विशेष पर अभिसरित होती हैं जिससे ऊष्मा उत्पन्न होती है। इस ऊष्मा का उपयोग भोजन पकाने में किया जाता है।
46. किसी उत्तल लेंस के लिए लेंस सूत्र की स्थापना करें। [2015A]
Ans – इस प्रश्न का उत्तर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
48. अवतल दर्पण में R = 2f सिद्ध करें। [2015A11]
Ans – इस प्रश्न का उत्तर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
49. किसी उत्तल दर्पण में सिद्ध करें कि R = 2/f जहाँ R दर्पण की वक्रता त्रिज्या है और / दर्पण का फोकसान्तर है [2015C]
Ans – इस प्रश्न का उत्तर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
50. एक अवतल दर्पण में सिद्ध करें कि 1/f = 1/v + 1/u [2022AI ]
Ans –


